अनियंत्रित होकर मोटर सायकल से गिरकर चालक की मौत
20 फरवरी
को सांकरा बडेलोरम परसवानी रोड के पास
अनियंत्रित होकर मोटर सायकल से गिरकर चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार मृतक अजीत यादव 20 फरवरी 2020 को रात्री में अपने मोटर सायकल
क्रमांक CG 06 GL 2852 से अपने मामा अशोक
यादव के यहां ग्राम बडेलोरम थाना सांकरा गया था, और सागुनढप जा रहे है कहकर रात्री
करीब 11.30 बजे निकला था कि बडेलोरम परसवानी रोड पर मोड के आगे मोटर सायकल
अनबेलेंस हो जाने से मोटर सायकल के साथ गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई जिसके
बाद उसे 112 द्वारा अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर द्वारा उसे मृत होना पाया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध
अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें