रोड किनारे लगे पेड मे टकराकर गिर जाने से मोटर सायकल चालक की ... - CG Sandesh

रोड किनारे लगे पेड मे टकराकर गिर जाने से मोटर सायकल चालक की मौत

13 फरवरी को पटेवा के झाखरमुडा से रायतुम रोड किनारे लगे पेड मे अनियंत्रित होकर टकराकर गिर जाने से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार मृतक वाहन चालक प्रोणेन्द्र बरिहा द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर झाखरमुडा से रायतुम रोड किनारे लगे पेड मे अनियंत्रित होकर टकराकर गिर गया, जिससे चालक प्रोनेन्द्र बरिहा के सीने मे अंदरूनी चोट आने एवं पीछे मे बैठे विजय बरिहा के आंख के पास एवं नरेन्द्र के बांये हाथ के कलाई एवं कोहनी के बीच चोट लगने से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे, प्रोनेन्द्र को उचित ईलाज के लिए रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर लाया गया. जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी  पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें