अज्ञात पीकअप वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत
तुमगांव थाना अंतर्गत अचानकपुर जाने मोड के पास छटठी कार्यक्रम से वापस लोट रहे अज्ञात पीकअप वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामल दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार मृतक देवलाल खैरवार पिता राजनो खैरवार उम्र 30 साल ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव मोटरसायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GJ 4379 में 8 जुलाई 2019 से शाम करीब 07.00 बजे सिरपुर कुहरी मार्ग पर अचानकपुर जाने मोड के पास पहुँचा थे कि पीछे तरफ से कोई अज्ञात पीकअप वाहन का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे तीनों मोटर सायकल से गिर गये थे और चोट आने पर उन्हें तुमगांव में लाकर भर्ती कराया गया.
जिसमे मृतक देवलाल खैरवार तथा जगमोहन खैरवार को गंभीर चोट लगने से रिफर किया गया था. और डीकेएस अस्पताल में ईलाज के दौरान दिनांक 21.07.19 को देवलाल खैरवार का मौत हो गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.