अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़  48 पेटी शराब सहित ... - CG Sandesh

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ 48 पेटी शराब सहित 10 लाख कीमत की 6 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। वहीं इस मामले में गैंग के सरगना समेत 6 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी सरगना राजेन्द्र सिंह भारद्वाज और छग में सप्लाई करने वाले आरोपी जतिंदर सिंह समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए कीमत की महंगी ब्रांडेड 48 पेटी शराब बरामद की है। बता दें कि पिछले दिनों देवपुरी में एक ट्रक में करीब 175 पेटी शराब बरामद होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इतना ही नही आरोपियों के पास से 2 महंगी कारें भी बरामद हुई हैं। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।बता दें कि राज्य शासन ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी भी लाई है। पिछले दिनों ही सीमए भूपेश बघेल ने शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निेर्देश दिए थेए वहीं डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी साफ शब्दों में कहा है कि जिस इलाके में इस प्रकार के अवैध करोबार पाए जाएंगे उस इलाके ​के एसपी और थाना प्रभारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें