कुरचुण्डी व  लावामौहा से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

कुरचुण्डी व लावामौहा से अवैध शराब जप्त

ग्राम कुरचुण्डी तथा ग्राम लावामौहा में अवैध महुआ शराब जप्तकर मामला दर्ज किया गया है.  जानकारी के अनुसार रामेश्वर साव नामक व्यक्ति ग्राम कुरचुण्डी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर परछी में छिपा रखा था, जहाँ पुलिस ने मौके में पहुंचकर आरोपी रामेश्वर साव पिता करमु साव उम्र 50 वर्ष के कब्जे से करीब 03 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब कीमत 300 रूपये को जप्त किया.  

तथा ग्राम लावामौहा में पुलिस की ने टीम रूपधर पटेल नामक व्यक्ति से महुआ शराब कुल तीन लीटर कीमती 300/- रू  अवैध शराब को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें