पठियापाली में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्यवाही
ग्राम पठियापाली का हिरदेय सिंग जगत नामक
व्यक्ति अपने किराना दूकान के अंदर चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर लोगो को अवैध रूप से
शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर लोगों को शराब पिलाने का कार्य कर करा था. इसकी
सुचना मुखबीर द्वारा पुलिस को दिए जाने पर बताये स्थान पर पुलिस ने वहां पहुंचकर
शराब रेड कार्यवाही की. जहाँ कुछ लोग हिरदेय सिंग जगत के किराना दूकान के अंदर में
चटपटा पदार्थ खाते हुए शराब पी रहे थे जो पुलिस पार्टी को देखते ही भाग गये, तथा
शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति हिरदेय सिंग जगत पिता लगन
सिंग जगत उम्र 60 वर्ष के दुकान के अंदर
02 नग गोवा अंग्रेजी शराब पौवा जिसकी सील टुटी हुई जिसमें एक पौवा में करीबन 50
एमएल ,एक पोवा में करीबन 60 एमएल भरी हुई कीमती करीबन 60 रूपये,
तथा शराब का बदबू आ रहा 02 नग प्लास्टिक का डिस्पोजल ग्लास को पुलिस
ने जप्तकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.