मेरे जमीन को तुम लोग हडप रहे हो कहकर गाली गलौच व मारपीट - CG Sandesh

मेरे जमीन को तुम लोग हडप रहे हो कहकर गाली गलौच व मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में मेरे जमीन को तुम लोग हडप रहे हो कहकर गाली गलौच व मारपीट होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

रिपोर्ट के अनुसार पुष्पलता साहू उम्र 54 साल का भाई निमोनकर साहू गांव से 15 साल पहले कहीं चला गया था, जिसके बाद से पुष्पलता अपने भतीजी जयंती पात्रो के साथ रहती है. इसके बाद करीब डेढ साल पहले उसका भाई वापस आया. जिसने अभी सेमलिया सरायपाली से सुकांती साहू से शादी किया और अलग रहने लगा.

इसके बाद 15 मार्च को दोपहर 03.30 बजे पुष्पलता के घर पडोस की लडकी रिन्की प्रधान आई थी जिसे वह मुंह धोकर आने बोली हूं, इसी दौरान सुकांती साहू सूनकर अपने पति निमोनकर साहू को रिन्की प्रधान को क्यो रोक रहे हो कहकर एवं मेरे जमीन को तुम लोग हडप कर कमा खा रहे हो कहते हुए गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर दौडकर पास मे पड़े डण्डे से पुष्पलता के साथ मारपीट किया.

जिसके बाद घटना को गांव के सरपंच पटेल,  कोटवार,  पंच को बुलाकर बैठक पंचायत किये वहां पर भी उसके भाई ने डंडे से मारपीट करना चालू कर दिया जिसे वहां मौजूद लोग देखे एवं बीच बचाव किये. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें