कचहरी चौक के पास मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

कचहरी चौक के पास मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद कचहरी चौक के पास मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की घमकी पर पुलिस ने दो पक्षों पर मामला दर्ज किया है.

जिसमे भैरू लाल लोहार ने पुलिस को बताया है 14 मार्च के रात्री 10.00 बजे जब वह पावभाजी का दुकान चला रहा था उसी समय ग्राम खैरा का कमल नारायण साहू अपने बाईक में आया और पूर्व की घटना को लेकर मेरी बहन से मोबाईल में क्यों बात करते हो शादी कर लो कहा जिसे भैरू लाल लोहार के द्वारा मना करने पर उसके साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने साथी मनीष विश्वकर्मा के साथ भैरू लाल के ठेला में रखे समानों को फेंकने लगा. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

जबकि कमल साहू ने पुलिस को बताया कि वह होली त्यौहार मनाने अपने घर खैरा आया था औए 14 मार्च को रात्री 10.00 बजे कचहरी चौक महासमुंद में भैरू लोहार ने कमल से  बोला कि तुम मेरी बहन को बार-बार फोन क्यो लगाते हो, तो इतने में वह गाली गलौज करने लगा और अपने साथियों राहुल सोनी,  दादु उपाध्याय एवं समीर के साथ मिलकर कमल साहू को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट कर चोंट पहुंचाया. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 506, 323, 34 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें