मेढापाली से 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्त
सरायपाली
पुलिस ने 15 मार्च को ग्राम
मेढापाली में 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम मेढापाली
के घटनास्थल पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया. जिसने अपना नाम रामेश्वर
बारीक पिता देशराम बारीक उम्र 40 वर्ष, निवासी मेढापाली का होना बताया. पुलिस ने
बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरा करीब 04 लीटर देशी
महुआ शराब कीमत 400 रूपये को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया
गया.
अन्य सम्बंधित खबरें