अछोला मार्ग में अवैध शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग अछोला मार्ग
में अवैध शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि 15 मार्च
को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति भोरिंग सोसायटी की ओर एक सफेद कलर का
कैरी बैग में अवैध शराब लेकर मोटर सायकल से आ रहा है, मुखबीर के सुचना पर पुलिस की
टीम भोरिंग अछोला मार्ग में धान खरीदी केन्द्र सोसायटी के पास पहुंचे थे एक
व्यक्ति मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 04 CY 2449 को
तुमगांव तरफ से आ रहा था. जिन्हें रोककर
पूछताछ करने पर आरोपी आशाराम पिता स्व. संतराम सोनवानी ग्राम भोरिंग से मोटर सायकल
के डिक्की में एक सफेद कलर का कैरी बैग में 21 पौवा सुपर जिप्सी फाईन विस्की
अंग्रेजी शराब कीमती 1680 रूपये मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(1)
आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
अन्य सम्बंधित खबरें