155 नग गौवंश को क्रुरता पूर्वक ले जा रहे थे बुच्चड़ खाना, मुख... - CG Sandesh

155 नग गौवंश को क्रुरता पूर्वक ले जा रहे थे बुच्चड़ खाना, मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने की कार्यवाही.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपानी में बैल,  गाय,  बछड़ा को भुखे प्यासे डंडे में मारते हुए जबरदस्ती धुप में हकालते हुये क्रुरता पूर्वक उड़ीसा ले जाने वाले व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि 15 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि कुछ लोग पशु (बैल, गाय, बछड़ा) को भुखे प्यासे डंडे में मारते हुये थके हुये पशुओं को जबरदस्ती धुप में हकालते हुये क्रुरता पूर्वक उड़ीसा की ओर ले जा रहे है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम टोंगोपानी में बताये गये स्थान टोंगो नाला के पास जंगल में देखा तो सभी पशु भुखे प्यासे थके हुये थे जिन्हे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. इन मवेशी स्वामी को कहां ले जा रहे हो के संबंध में पुछने पर उड़ीसा की ओर बुच्चड़ खाना ले जाना बताया गया. व उक्त मवेशी के संबंध में कोई कागजात नही होने पर पुलिस ने 155 नग गाय बैल,  बछड़ा कीमत 200000 रू. का जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 11-PRE, 10-LCG, 4-LCG, 6(1)-LCG  पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें