ट्रेक्टर में भरे भुट्टा के नीचे दबकर  मोटरसायकल चालक घायल - CG Sandesh

ट्रेक्टर में भरे भुट्टा के नीचे दबकर मोटरसायकल चालक घायल

महासमुंद थाना अंतर्गत तिवारी बिल्डिंग के पास ट्रेक्टर ट्राली के पलटने पर एक व्यक्ति ट्रेक्टर में भरे भुट्टा के नीचे दबकर घायल हो गया, जिसपर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को मुखबीर के जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिला कि रायपुर रोड तिवारी बिल्डिंग के पास एक ट्रेक्टर ट्राली के पलट जाने से एक व्यक्ति ट्रेक्टर में भरे भुट्टा के नीचे दबकर घायल है.

पुलिस मुखबीर के सूचना पर तत्काल मौका में पहुंचकर घायल निखिल सोनी पिता रजत सोनी उम्र 24 वर्ष बजरंग चौक महासमुंद को डायल 112 से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु भर्ती कराया. और आरोपी महेन्द्रा ट्रेक्टर सोल्ड के चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर ट्राली को लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाकर पल्टी करना पाया गया. बताया गया कि निखिल सोनी जो अपनी मोटर सायकल से महासमुंद से खरोरा की ओर जा रहा था, जिसे ट्रेक्टर में भरे भुट्टा के नीचे दबने से चोट लगी. मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें