कोर्ट बिल्डिंग के अंदर से 15 बंडल वायर उखाड़ ले गए चोर.
महासमुंद न्यायालय परिसर भवन कोर्ट बिल्डिंग के
अंदर से 15 बंडल वायर कीमत 50,000 रुपये
के अज्ञात चोर द्वारा बिजली वायर को उखाड़कर चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में बिजली वायरिंग का कार्य 9 मार्च के शाम को 6 बजे
तक पूर्ण कर लिया था, जिसके बाद बिल्डिंग में नोस्ट्रम कम्पनी का 15 बंडल कीमती
करीब 50,000 रूपये का बिजली वायर लगाया गया था. जो 16 मार्च के सुबह 10.00 बजे बिल्डिंग
के अंदर ताला खोलकर देखने पर 15 बंडल वायर अज्ञात चोर द्वारा बिल्डिंग में छत के
उपर चढकर अंदर प्रवेश कर बिजली वायर को उखाड़कर चोरी कर ले जाया गया था,
जिसपर पुलिस
ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 एवं 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें