शराब दुकानो को बंद नहीं करने का मतलब साफ है,  जनता का परवाह ... - CG Sandesh

शराब दुकानो को बंद नहीं करने का मतलब साफ है, जनता का परवाह कांग्रेस को नहीं चंद्रिका पटेल

कसडोलः- किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ जनता को लुभावने वायदे सत्ता हथियाने के लिये पुर्ण शराब बंदी करेंगे कहकर लुभावने वायदा किया और सत्ता हासिल करने के बाद भुल गई,  अभी कोरोना वायरस के कारण समस्त शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किया गया। लेकिन शराब दुकान पर ये नियम लागु नहीं किया गया । जबकि आज देखा जाय तो शराब दुकानों में जितनी भीड है शायद किसी मंदिर देखने को नहीं मिलेगी। क्या शराब दुकानों की भीड में कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं?  ये बाते भुपेश सरकार को चाहिये संज्ञान लेना चाहिये आज छ0ग0 में शराब की लत नौजवान बच्चे बुढे को अपने आगोंश में ले रहे है। और सरकार को जरा भी चिंता नहीं। आज कांग्रेस की सरकार बनी है तो सबसे ज्यादा शराबबंदी की बात को लेकर बोट दिया गया है। जबकि अपनी ही बातों में अमल नहीं कर पा रही है। आने वालें समय में कांग्रेस को इसका खामियाजा चुनाव में देखने को मिलेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें