मोबाईल से नकल करते दो छात्र पकड़ाए, लापरवाह शिक्षकों की वेतनव... - CG Sandesh

मोबाईल से नकल करते दो छात्र पकड़ाए, लापरवाह शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

बलौदाबाजार,12 मार्च 2020/स्थानीय पण्डित चक्रपाणि हायर सेकेण्डरी स्कूल में मोबाईल से नकल करते हुये दो छात्र पकड़ाये गये। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा बारहवीं का अंगे्रजी का आज सवेरे पेपर था। डिप्टी कलेक्टर एवं उड़नदस्ता प्रभारी श्री मिथलेश डोण्डे के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने आकस्मिक निरीक्षण में नकल के प्रकरण बनाये। परीक्षा केन्द्र के कमरा नम्बर 13 एवं गैलरी में एक छात्र के पास प्रतिबंधित सामग्री के रूप में मोबाईल जब्त किया गया। उनके विरूद्ध नकल प्रकरण तैयार कर मोबाईल माध्यमिक शिक्षा मण्डल भेज दिया गया है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान बच्चों का ठीक से जांच नहीं करके वीक्षकों ने लापरवाही बरती है। वीक्षक के तौर पर श्रीमती यमुना वर्मा प्राथमिक शिक्षक परसाभदेर, जगदीश प्रसाद वर्मा सहायक शिक्षक कसियारा एवं रामनाथ साहू सहायक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उन तीनों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक शिक्षक श्रीमती यमुना वर्मा एवं जगदीश प्रसाद वर्मा की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। नगरीय निकाय के सहायक शिक्षक रामनाथ साहू की वेतनवृद्धि रोकने के लिए सीएमओ का पत्र भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें