आरटीओ ने किया यात्री वाहनों का निरीक्षण, प्रति दिन बसों की स... - CG Sandesh

आरटीओ ने किया यात्री वाहनों का निरीक्षण, प्रति दिन बसों की साफ-सफाई के निर्देश

बलौदाबाजार,12 मार्च 2020/ जिला परिवहन अधिकारी श्री एस.एल.लकड़ा ने आज यात्री वाहनों का आकस्मिक जांच किया। उन्होंने विशेषकर कोराना वाईरस को ध्यान में रखते हुए बसों, आॅटो और टैक्सियों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। श्री लकड़ा ने बताया कि प्रति दिन यात्री बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। इस दौरान एक-दूसरे के निकट संपर्क में आते हैं। इसलिये यदि कोई संभावित मरीज हो तो सभी मरीजों में इसके फैलने की संभावना बढ़ जाती है। आरटीओ ने राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी किये गये कोरोना वाईरस के संबंध में एडवाईजरी की जानकारी बस चालकों-परिचालकों को दी और इनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने बसों की प्रति दिन साफ-सफाई और व्लीचिंग घोल से संक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिये। श्री लकड़ा ने कहा कि बसों में निर्धारित संख्या से ज्यादा यात्री नहीं बिठाया जाये ताकि छींक,खासंी बलगम आदि से यात्री सुरक्षित दूरी बना सकें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें