ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम गांजर में ट्रक के ठोकर से
मोटर सायकल चालक के गंभीर होने पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार 17
मार्च को डोमन लाल चक्रधारी पिता तिलेश्वर चक्रधारी जो कि कक्षा दसवीं में अध्यनरत
है वह दोपहर करीबन दो ढाई बजे परीक्षा देकर घर आया और खाना खाकर घर की मोटर सायकल से
कोल्दा से बागबाहरा जा रहा हूं कहकर निकला, जिसे कोल्दा से बागबाहरा जाते समय लगभग
4 बजे के आसपास गांजर स्कूल के पास ट्रक क्रमांक CG 04 LD 8028 के चालक द्वार अपने
वाहन को काफी तेजी व लारपवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे डोमन
लाल गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध
अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें