रेस्टोरेंट के सामने से मोटर सायकल चोरी
महासमुंद थाना अंतर्गत
तुमगांव रोड में मधुलिका रेस्टोरेंट के सामने से मोटर सायकल चोरी होने का मामला
सामने आया है. जानकारी के अनुसार मनीष शुक्ला अपने काला कलर के फैशन प्रो क्रं0
सीजी0 06 जी0ए0 1144 को लेकर 11 मार्च को अपने जन्मदिन के अवसर पर मधुलिका
रेस्टोरेंट तुमगांव रोड महासमुन्द में बर्थ डे पार्टी मनाने अपने दोस्तो के साथ
गया था, जहाँ मोटर सायकल को मधुलिका
रेस्टोरेंट के सामने करीब 2:00 बजे लॉक कर खडी किया और अपने दोस्तो के साथ
रेस्टोरेंट के अंदर जन्मदिन पार्टी मनाने खाना खाने गया था. इसके करीब चार घंटा
बाद शाम 06:00 बजे जब वह होटल से बाहर निकलकर आया तो देखा उक्त मोटर सायकल कीमत
करीब 20,000/- रूपय का वहां नहीं था जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था.
जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया है.