ट्रक चालक के द्वारा बिजली के पोल को क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत झलप
रोड़ में ट्रक चालक के द्वारा 33 के0व्ही0 उच्च दाब लाईन के पोल को क्षतिग्रस्त
करने पर मामला दर्ज किया गया है. शैलेष कुमार पाटले ने पुलिस को बताया कि वह
कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है. वितरण केन्द्र झलप के अंतर्गत ग्राम पचरी के
समीप झलप बागबाहरा मार्ग के समांतर गुजरी 33 के0व्ही0 उच्च दाब की लाईन तेन्दुकोना
फिडर जिससे तीन 33/11 के0व्ही0 सब स्टेशन संबंधित है, जिसमे से एक पोल को ट्रक क्रमांक CG 06 GN 8021 के द्वारा
ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया, बताया गया कि ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रक
चला रहा था जिससे छ0ग0स्टे0पा0ड्रि0कं0लिमी0 को लगभग 15,000 रू0 एवं तीन सब स्टेशनो पर सप्लाई
व्यवस्था में व्यवधान संबंधी क्षति हुई, मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के
विरूद्ध अपराध धारा 279 आईपीसी एवं 139-IND
का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.