झाखरपाली में खेत से अज्ञात चोर द्वारा सम्बर सिबल सोलन पंप चोरी
तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम झाखरपाली में खेत से अज्ञात चोर द्वारा
सम्बर सिबल सोलन पंप तथा 30 फीट केबल वायर चोरी करने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार नोविन भोई के खेत छुईखांचा खार में सौर ऊर्जा सूजल योजना के तहत
वर्ष 2018 में 03 HP 3000
वाट सम्बर सिबल सोलर पंप लगाया गया था, जो 17 मार्च 2020 को खेत में
जाकर देखने पर वहां लगे सम्बर सिबल सोलन पंप कीमत करीबन 7000/- रूपये एवं करीब
30 फीट केबल वायर कीमत करीबन 1000/- रूपये जुमला कीमती 8000/- रूपये के सामान
को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका आसपास एवं गांव मे पता तलाश करने पर भी कुछ पता
नहीं चला . जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी का अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें