होली त्यौहार में घर क्यों नहीं गये कहकर मारपीट - CG Sandesh

होली त्यौहार में घर क्यों नहीं गये कहकर मारपीट

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 04 में होली त्यौहार में घर क्यों नहीं गये इस बात को लेकर दो भाई के बीच विवाद व मारपीट हो गया, जिसके बाद मामले की शिकायत काउंटर शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.  

संतोष औसर ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वह अपने दोस्त हेमंत सेन निवासी नयापारा के घर पर था, जहाँ शाम करीब 06/00 बजे उसका बडा भाई गणेश भोई आकर हेमंत सेन के घर के सामने तुम इसके घर क्या कर रहे हो एवं होली त्यौहार में घर क्यों नहीं गये हो कहने लगा. संतोष ने क्यों जाउंगा, तूम बोलने वाले कौन होते हो कहने पर उसे तथा उसके दोस्त हेमंत सेन एवं उसका छोटा भाई सागर सेन को गंदी गंदी गालियां देते हुए गणेश भोई ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि गणेश भोई ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वह अपनी माता दुकलहीन भोई के साथ जाकर अपने छोटे भाई संतोष भोई जो होली त्यौहार हेमंत सेन के यहां रहकर मनाया था उसे अपना घर त्यौहार मनाने क्यो नही आए हो कहा तो, तुम बोलने वाले कौन होते हो कहकर उसके छोटा भाई संतोष भोई,  हेमंत सेन एवं हेमंत सेन का छोटा भाई एक राय होकर गंदी गंदी गालिया देकर, जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट किये जिसे गणेश की माँ दुकलहीन भोई बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ भी किया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34, 294, 506 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें