147 पौवा अंग्रेजी शराब सहित स्कूटी जप्त
पटेवा सरेकेल रोड़ में 147 पौवा
अंग्रेजी शराब व स्कूटी हीरो प्लेजर को जप्त कर मामला दर्ज किया गया है, जानकारी
के अनुसार 18 मार्च को मुखबीर की सुचना पर
पुलिस ने झलप शराब भठ्ठी से अत्यधिक मात्रा मे शराब ले जाते हुए हीरो प्लेजर
स्कूटी क्रमांक CG 06 GP 2677 के वाहन चालक
कुंदन सिंह पिता रामदहीन सिंह उम्र 34 साल निवासी
नवागांव थाना पटेवा को पकड़ा जिसके स्कूटी मे रखे दो थैला को चेक करने पर थैला के
अंदर रखे 147 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमत 11760 रूपये का रखा
मिला. जिसपर पुलिस ने हीरो प्लेजर एवं उक्त शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध
धारा 34(2) आबकारी एक्ट
का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें