बागबाहरा -   एक महिला व उसके दो बच्ची खून से लथपथ मिले। - CG Sandesh

बागबाहरा - एक महिला व उसके दो बच्ची खून से लथपथ मिले।

बागबाहरा।। स्थानीय वार्ड क्रमांक 6 लालपुर में बुधवार की शाम को किराए की मकान में निवास रत एक महिला व उसके दो बच्ची खून से लथपथ मिले। घायल अवस्था मे माँ और दोनों बच्ची को हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया वही माँ की प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था मे रायपुर रिफर कर दिया गया है। अपने परिवार को खून से लथपथ देख पति भी अचेतावस्था में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर में किराए के मकान में ईश्वर पाड़े अपनी पत्नी यमुना पाड़े 30 वर्षीय व दो बच्ची यामिनी 5 वर्ष व लीना 2 वर्ष के साथ निवासरत थे। पति पत्नी दोनों शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ थे। ईश्वर पाड़े स्कूल से जब घर लौटा, तो देखा की उसकी बीवी व दोनों बच्चियों खून से लथपथ पड़े मिले, घटना को देखकर ईश्वर पाड़े चीखते हुए बेहोश जो गया। चीख को सुनकर मकान मालिक व अन्य लोग उस घर मे पहुचे, और स्थिति को देखकर दंग रह गए। जैसे तैसे आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों बच्चीयों को मृत घोषित किया गया। बहरहाल पुलिस इस मामलेें की हर पहुलओं की गहनता से जांच करनें जुट गयी है।


अन्य सम्बंधित खबरें