कार ने स्कूटी को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

कार ने स्कूटी को मारी ठोकर, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत झलप बस स्टैण्ड के पास रोड क्रास करते समय कार ने स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट दिया जिसपर मामला दर्ज किया गया है. बिलाईगढ़ निवासी मनोरथ लाल देवांगन ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2020 को वह आवश्यक कार्य से स्कूटी क्रमांक CG 10 S 0188 से लक्ष्मीकांत उम्र 10 साल व यमनदास मानिकपुरी उम्र 12 साल के साथ बिलाईगढ से महासमुंद जा रहे था, कि बस स्टैण्ड झलप के पास रोड क्रास करते समय रायपुर की ओर से आ रही स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 04 LB 8290 का चालक अपने कार को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें ठोकर माकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मनोरथ के  सीना, दाहिना कंधा, बाया पैर, कमर के दाहिने साईड तथा लक्ष्मीकांत को बाया पैर तथा यमनदास मानिकपुरी को चोट आया एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगो द्वारा उन्हें ईलाज हेतु स्वास्थ्य केन्द्र झलप ले गये जहां से रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती होकर ईलाज करवाया गया. जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337 एवं 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें