108 एम्बुलेंस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज. - CG Sandesh

108 एम्बुलेंस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज.

भंवरपुर चौकी में 108 एम्बुलेंस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को दोपहर 03.30  बजे फिरतु राम चौहान को ग्राम खोकसा में चौक के रोड किनारे खड़े 108 वाहन चालक के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार दिया गया. जिससे उसे गंभीर चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरायपाली ईलाज हेतु लाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण ईलाज हेतु फिरतु को रायपुर रिफर किया गया. जिसके बाद मामले की शिकायत पर हेमन्त नंदे 108 वाहन का चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC का मामला दर्ज किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें