कोरोना के चलते सरकारी दफ्तर 31 मार्च तक बंद - CG Sandesh

कोरोना के चलते सरकारी दफ्तर 31 मार्च तक बंद

बलौदाबाजार,21 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 31मार्च तक जिले की सरकारी कार्यालय बन्द रहेंगे। सोसियल डिस्टेंस बनाये रखने को बचाव का असरकारी उपाय मानते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इस आशय के आदेश आज जारी किए हैं।

कलेक्टर श्री गोयल आज जारी आदेश में कहा है कि कोरोना से निपटने में शामिल विभाग जैसे- स्वास्थ्य सेवाएं, कलेक्टरेट, एसपी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, राजस्व, तहसील, पुलिस थाने, चौकी, फायर ब्रिगेड, जेल, बिजली, पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य इमरजेंसी सेवाओं के दफ्तर खुले रहेंगे। जबकि इन दफ्तरों के अलावे 31 मार्च तक सभी दफ्तरों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं दफ्तरों में लोगों की कम से कम आवक का भी आदेश दिया गया है। अधिकारी कर्मचारी मोबाइल के जरिए संपर्क में रहेंगे और काम का निष्पादन करेंगे। दफ्तर आने वाले अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति और कार्यालय से वापस जाने के समय में हर पाली में न्यूनतम 4 घंटे का अंतर रखने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर ने सामान्य किस्म के काम-काज के लिए दफ्तर नहीं आने की अपील की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें