मास्क की कालाबाज़ारी करते मेडिकल दुकानदर पकड़ाया, दुकान निलम्ब... - CG Sandesh

मास्क की कालाबाज़ारी करते मेडिकल दुकानदर पकड़ाया, दुकान निलम्बन का प्रस्ताव

बलौदाबाजार, 22 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में काम आने वाले मास्क की कालाबाज़ारी करते हुऐ कसडोल के एक मेडिकल दुकान पकड़ा गया। तहसीलदार श्री शंकरलाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर मास्क बेचते हुए दुकान मालिक को पकड़ लिया। मेडिकल दुकान के लाइसेंस निलम्बन की अनुशंसा सहित प्रस्ताव राजधानी रायपुर स्थित उच्च कार्यालय भेजा जा रहा है।

तहसीलदार श्री सिन्हा ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा दवाई दुकानों की जांच के लिए संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम को तहसील मुख्यालय कसडोल के कॉलेज रोड स्थित आकाश मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ज्यादा दर पर मास्क बेचने की शिकायत मिल रही थी। दुकान के प्रोपराइटर श्री उमेश साहू हैं। शुरुआत में उन्होंने दुकान में मास्क नहीं होना बताया। बाद में कड़ाई बरतने पर उन्होंने बताया कि 30 मास्क उन्होंने 7800 रुपये में खरीद कर लाये थे। इनमें से कुछ का अपने पारिवारिक सदस्यों के उपयोग के लिए है। गहराई से पूछताछऔर पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत किये जाने पर 350 रुपये प्रति नग के हिसाब से मास्क बेचे जाने की बात स्वीकार की गई।

दुकान से 4 नग मास्क बरामद भी किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर श्री किशोर ठाकुर और नमूना सहायक रूखमणी कंवर द्वारा भी नमूना लिया गया। उनके द्वारा प्रकरण तैयार के दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव रायपुर भेजा गया है। टीम ने इसके बाद सर्वा, छाँछी, सेल, कटगी के मेडिकल दुकानों की भी जांच की। सेल के मुकेश मेडिकल स्टोर्स का मालिक दुकान खुला छोड़ कर नदारद था। उसे भी शो कॉज़ नोटिस जारी की गई है। जांच टीम में टीआई दीनबन्धु ध्रुव, एएसआई श्री बंजारे, ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर,पटवारी ऋषिकेश मिश्रा, नोहर साहू, आरक्षक लोमश साहू और मिलन साहू शामिल थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें