खल्लारी पुलिस की अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही
खल्लारी पुलिस ने 21 मार्च को मुखबीर की सुचना पर ग्राम मोहंदी मेनरोड रूपेश सेन के घर के सामने आरोपीगण 1- देवेन्द्र यादव पिता स्व0 रामनारायण यादव उम्र 27 साल सा0 घोघरा थाना तेन्दुकोना 2- प्रमोद साहू पिता पति राम साहू उम्र 32 साल सा0 अरंड थाना खल्लारी के संयुक्त कब्जे से मो0सा0 सीडी डिलक्स क्र0 CG 06 K 1731 मे रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला अंदर रखे 46 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब जुमला 8280ml कीमती 3680/-का एवं घटना मे प्रयुक्त उक्त मो0सा0 सीडी डिलक्स क्र0 CG 06 K 1731 को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
वहीं ग्राम चुरकी के संतु भुंजिया के खेत के पीछे आरोपी संतुराम भुंजिया पिता जेठुराम भुंजिया उम्र 41 साल के कब्जे से एक 05 लीटर पीला रंग के जरीकेन के अंदर 3500ml देशी महुआ शराब भरी हुई किमती 350/- रूपये को जप्त कर धारा 34(A) आब0एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.