आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने पर भी घर-घर पहुंचकर रेडी टू ई... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने पर भी घर-घर पहुंचकर रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण

बलौदाबाजार, 23 मार्च 2020/आंगनबाड़ी के बच्चों को केन्द्र के बंद होने पर भी पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। केन्द्र की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों के घर जाकर सूखी रेडी टू ईट भोजन पहुंचा रही है। अपने घर में ही पोषक भोजन सामग्री पाकर बच्चे और उनके अभिभावक खुश है। जिले की 1 हजार 950 आंगनबाड़ी केंद्र के लगभग 48 हजार बच्चों को इस योजना फायदा मिल रहा है। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केन्द्र में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को सामान्य दिनों में गरम भोजन खिलाया जाता है। लेकिन शासन के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने पर उन्हें इसके बदले सूखा पोषण सामग्री रेडी टू ईट के रूप में घर -घर उपलब्ध कराया जा रहा है।  

नाॅवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिया गया है। शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद रहने की उक्त अवधि में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सामान्य,मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप मे रेडी टू ईट पोषक आहार 125 ग्राम प्रतिदिन के मान से एक सप्ताह के लिए 750 ग्राम टेक होम राशन के रूप में अनिवार्य रूप से वितरण करने के निर्देश दिए है। शेष हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार रेडी टु ईट का वितरण यथावत् जारी रखने के निर्देश दिए गए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें