कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी गठित - CG Sandesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी गठित

बलौदाबाजार, 23 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर कमेटी गठित की गई है। कमेटी की प्रतिदिन सवेरे 11 बजे बैठक होगी, जिसमें कोरोना वायरस के ताजा हालात की समीक्षा की जाएगी। समिति में एसपी, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला खाद्य अधिकारी, सिविल सर्जन तथा सदस्य सचिव के रूप में सीएमएचओ शामिल हैं। राजस्व अनुविभाग में एसडीएम के नेतृत्व में भी कोर कमेटी बनाई गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें