हैदराबार से वापस आयी महिला को जाँच हेतु ले जाने पहुंची डॉ. क... - CG Sandesh

हैदराबार से वापस आयी महिला को जाँच हेतु ले जाने पहुंची डॉ. की टीम .

बलौदाबाजार के कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नगेडा के आश्रित ग्राम गनियारी टोला की महिला कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण में हैदराबाद गई थी. जिसके बाद वह  दिनांक 21 मार्च को अपने ग्राम गनियारी टोला आयी. लौट कर आने के बाद से महिला को तेज बुखार, सर्दी, खांसी है. जिसके चलते ग्रामीण इस बाद से भयभीत थे. जिसकी सुचना बलौदाबाजार के डा0 प्रेमी को सुचना दिया गया,  लेकिन काफी देर तक  डा0 की टीम नहीं भेजे जाने पर गाँव के  सरपंच प्रेमचंद पटेल ने इसकी जानकारी सी.जी संदेश को दी थी. जिसके बाद तत्काल जिला बलौदाबाज़ार से डॉ. की टीम आकर उक्त महिला को जाँच हेतु  जिला बलौदाबाज़ार ले गई, जहाँ जाँच के बाद उसे 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखे जाने को कहा गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें