कलेक्टर-एसपी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण - CG Sandesh

कलेक्टर-एसपी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

बलौदाबाजार, 23 मार्च 2020/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीतुकमल ने आज शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस के मुकाबला के लिये अस्पताल में की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो भी संदिग्ध मरीज पहुंचते हैं, उनका गंभीरता से सेम्पल किया जाये। सिविल सर्जन डाॅ. परिहार ने उन्हें बताया कि सर्दी-खांसी बुखार से जुड़े 178 मरीज आज पहुंचे। इनमें से केवल 10 मरीज संदिग्ध पाये गये। उनका सेम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।अस्पताल में 26 आईसोलेशन वार्ड तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिले से एक भी कोरोना के केस दर्ज नहीं हुए हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों अथवा विदेश से आने वाले 182 लोगों को उनके घर पर ही आईसोलेशन में रखा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, जिला पंचायत के सीईओ आशुतोष पाण्डेय, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, जिला आबकारी अधिकारी श्री तोमर भी उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें