भाई के साथ मारपीट, मामला दर्ज
वार्ड नं0 30 रावणभाठा महासमुंद निवासी तीज कुमार यादव ने पुलिस में मारपीट व गाली गलौच को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च को 12.00 बजे तीज कुमार उसका बड़ा लड़का डिगेश्वर उर्फ बिट्ट, छोटा लड़का चिंटु तथा लड़की रागिनी यादव घर पर थे.
डिगेश्वर अपने यार दोस्तो को अक्सर घर पर बुला लेता था जिसपर तीज यादव और चिंटु, डिगेश्वर को मना किये कि घर में लड़की रहती है तुम बाहरी यार दोस्तो को घर में मत बुलाया करो, जिसपर डिगेश्वर ने चिंटु को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का एवं एवं ईंटा से मारा. और कहा कि मुझे दोबारा टोकोगे तो जान से मार दुंगा. मारपीट से चिंटु के पीठ माथा में चोंट आया है, जिसके बाद थाना में रिपोर्ट करने पर पुलिस ने डिगेश्वर के विरुद्ध अपराध धारा 506, 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें