शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज
इमलीभाठा
महासमुंद निवासी रितु ने अपने पति पर गाली गलौच व
मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है, महिला ने अपनी शिकायत में बताया
है कि 22 मार्च को करीब रात 08 बजे जब वह घर के आंगन में थी, उसी समय उसका पति
प्रदीप सिंह ठाकुर शराब पीने के लिए पैसे की मांगा, जिसे महिला द्वारा मेरे पास
पैसा नही है कहने पर उसे तो किसी दूसरे व्यक्ति से मांग कर लाओ बोला. जिसके बाद उसे पैसा नही
मिला तो घर में रखे गैस सिलेण्डर को बेचने ले जा रहा था जिसे महिला ने ले जाने से
मना किया तो उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया एवं
हाथ मुक्का लात से मारपीट कर उसे चोट पहुँचाया. मामले में पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप
सिंह ठाकुर के विरुद्ध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें