जिला अस्पताल में 31 तक सामान्य किस्म की सर्जरी एवं कुछ ओपीडी सेवाएँ स्थगित
बलौदाबाजार, 23 मार्च 2020/सिविल सर्जन डॉ. अभय
सिंह परिहार ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की बेहतर जांच के लिये जिला
अस्पताल में सामान्य किस्म की सर्जरी एवं कुछ अन्य ओपीडी सेवाओं को 31 मार्च तक के
लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य मरीजों के भी अस्पताल में ज्यादा
समय रहने संक्रमित होने की संभावना बनी होती है। इससे मरीजों को बचाना भी सेवाओं
को कुछ समय के लिए टालने का उद्देश्य है। डाॅ.परिहार ने बताया कि जिला अस्पताल में
नेत्र, मनोरोग, फिजियोथिरेपी, टीबी, एसटीआई और आईसीटीसी की ओपीडी सेवायंे
31 तक स्थगित रहेंगी। इसी तरह सामान्य सर्जरी, नसबंदी सर्जरी और नेत्र सर्जरी के
सेवाओं को भी 31 तारीख तक टाल दिया गया है। लेकिन इन सभी की आपातकालीन सेवायें
चैबीसो घण्टे चालू रहेंगी। सिविल सर्जन ने एक अन्य जानकारी में बताया कि कोरोना
संक्रमित राज्यों से आने वाले स्वस्थ लोगों को अपने घर पर ही आईसोलेशन में रहने
कहा गया है। लेकिन यह जानकारी मिली है कि कुछ सरपंच एवं प्रतिनिधि उन्हें अस्पताल
से प्रमाण पत्र लाने के लिए दबाव डाल रहे हैं, जो कि उचित नहीं हैं। उन्होंने अपील की
है कि किसी को प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने घर में अलग से आईसोलेशन
के हालात में रहने दिया जाये।