जेल में बंद कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण - CG Sandesh

जेल में बंद कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

बलौदाबाजार, 24 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर स्थानीय उप जेल में बंद कैदियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषकर कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डाॅ. नवदीप कुमार द्वारा 276 कैदियों का उनके बैरक में जाकर परीक्षण किया गया। किसी भी कैदी का कोराना संक्रमण के प्रमुख लक्षण जैसे बुखार, सुखी खांसी और श्वांस लेने में तकलीफ की शिकायत नहीं पाई गई। डाॅ. नवदीप ने कैदियों को कोरोना वायरस के हमले से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताये। जेल अधीक्षक श्री अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जेल में संपूर्ण एहतियात बरते जा रहे हैं। सभी कैदियों को हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध कराये गये हैं। उन्हें हाथ धोने का तरीका बताया गया है। कैदियों को यथासंभव दूरी बनाकर रहने की समझाईश दी गई है। नये आने वाले कैदियों को के लिए अलग से सर्किल एवं वार्ड बनाये गये हैं। नये कैदियों के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही आमद ली जा रही हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें