घर-घर पहुँच रहा हैं रेडी टू ईट, मिलते ही चेहरे में आ रही हैं मुस्कान
बलौदाबाजार 24 मार्च 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश में रेडी टू ईट का वितरण सुनिश्चित करनें का लक्ष्य रखा गया हैं। सभी गाँवो में आंगन बाड़ी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से घर-घर मे रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण किया जा रहा हैं। लोगों को अपने घर में ही पोषक भोजन सामग्री मिल रहा हैं। इसे पाकर बच्चे और उनके अभिभावक बहुत ही खुश है। बालौदाबाजार तहसील के अंतर्गत ग्राम छुईया निवासी श्री मती रागनि यादव उम्र 35 वर्ष ने बताया की आज हमारे घर मे ही सुबह रेडी टू ईट का पैकेट मेरे बेटी के लिया छोड़ा गया है। बंद होने के कारण चिंतित थे कि अब बच्चों को गर्म भोजन कैसा मिलेगा। पर यह चिंता दूर हुई कि इस तरह बंद दौरान भी घर घर में पोषण आहार पहुँचाया जा रहा हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हैं। उन्होंने आगें कहा की हम सब सफाई का भी ध्यान रख रहे हैं।कोरोना वायरस की लड़ाई में उनके साथ हैं।
उसी तरह ग्राम कुकरदी निवासी श्रीमती श्याम बाई यादव ने बताया कि मेरे एक बेटी और एक बेटा दोनों आँगन बाड़ी जाते हैं। आज हमारे घर मे ही आँगन बाड़ी कार्यकर्ता सुबह पहुंच कर पोषण आहार प्रदान किया। साथ ही उनके पति गजेंद्र यादव ने बताया कि मैं सीमेंट कंपनी में काम करता हूं। आंगनबाड़ी के बंद होने पर चिंतित थे। लेकिन सरकार द्वारा घर घर मे रेडी टू ईट पहुँचाया जा रहा हैं। आँगनबाड़ी सहायिका श्यामबती देवांगन ने बताया की हमारे गाँव मे 3 आँगनबाड़ी है। जिसमें 3 से 6 वर्ष में कुल 68 बच्चें को पोषण आहार प्रदान किया गया हैं।कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिया गया है। शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद रहने की उक्त अवधि में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सामान्य,मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप मे रेडी टू ईट पोषक आहार 125 ग्राम प्रतिदिन के मान से एक सप्ताह के लिए 750 ग्राम टेक होम राशन के रूप में अनिवार्य रूप से वितरण करने का निर्देश दिया गया हैं।