ट्रेक्टर की ठोकर से मोटरसायकल चालक रायपुर रिफर, मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रेक्टर की ठोकर से मोटरसायकल चालक रायपुर रिफर, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम  नौगडी निवासी छबीलाल पटेल ने सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ है. रिपोर्ट के अनुसार 21.03.2020 को सुबह करीबन 08.00 तेजवंत पटेल एवं दिनबंधु पटेल अपने मो0सा0 होन्डा लिवो क्रं0 CG 06 GR 1468 में सवार होकर शादी कार्ड बांटने बिलाईगढ फलसापाली जा रहे थे, और जैसे ही करिबन 10.00 बजे पथरला गांव के पास पहुंचे थे कि विपरित दिशा बिलाईगढ तरफ से आ रही ट्रेक्टर ट्राली क्रं0 CG 14 MF 7585 के चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर को चलाते मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मो0सा0 चालक तेजवंत पटेल के दाहिने हांथ, पीठ भाग पर चोंट आई है तथा मो0सा0 के पिछे बैठे दिनबंधु पटेल के सिर, पिछे साईड बदन में चोंटे आई. जिसके बाद उन्हें ईलाज के सरकारी अस्पताल बसना लाया गया. जहाँ से प्राथमिक उपचार बाद उन्हें रायपुर रिफर किया गया है. मामले में बसना पुलिस ने ट्रेक्टर क्रं0 CG 14 MF 7585 के चालक पर धरा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें