बलौदाबाजार सहित नगरीय निकायों में सार्वजनिक हैंडवाश की सुविध... - CG Sandesh

बलौदाबाजार सहित नगरीय निकायों में सार्वजनिक हैंडवाश की सुविधा

बलौदाबाजार, 25 मार्च 2020/ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार सहित सभी 9 नगरीय निकायों में हैंडवाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगरीय प्रशासन विभाग एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार प्रमुख चौक-चौराहों पर हाथ धोने की समुचित व्यवस्था रखी गई है। बलौदाबाजार नगरपालिका क्षेत्र के गार्डन चौक, अम्बेडकर चौक और सब्जी मार्केट में हाथ धोने की सुविधा है। बड़ी संख्या में नागरिक एवं आसपास के दुकानदार इसका लाभ उठा रहे हैं। नगरीय निकायों द्वारा इन स्थलों पर हाथ धुलवाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी लोगों को साबुन और लिक्विड से हाथ धुलवाकर उन्हें साफ-सफाई से रहने का संदेश दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गंदे हाथों में कोरोना वायरस के कीटाणु चिपके होते हैं। ऐसी हाथों का नाक,आंख अथवा मुँह से संपर्क होने पर ये शरीर के भीतर पहुंच जाते हैं और अपना कारनामा शुरू कर देते हैं। अपने हाथों की बार-बार साफ-सफाई और भीड़-भाड़ तथा लोगों से दूर रहना ही कोरोना के संक्रमण से बचने की रामबाण दवा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें