मदिरा दुकानें 31 मार्च तक रहेंगी  बन्द - CG Sandesh

मदिरा दुकानें 31 मार्च तक रहेंगी बन्द

बलौदाबाजार,25 मार्च 2020/ जिले की तमाम मदिरा दुकानें आगामी 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कल 26 मार्च से लेकर 31 मार्च तक मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आबकारी अधिनियम की प्रावधानों के तहत इस अवधि को ड्राई डे घोषित किया है। कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव को ध्यान में रखते हुए दुकानों को बंद रखने आदेशित किया गया है।आदेश के तहत जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें एवं मद्य भाण्डागार दोनों बन्द रहेंगे। कलेक्टर ने जिले की पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को बंद आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले 23 से 25 मार्च तक लगातार तीन दिन तक मदिरा दुकान बंद रखी गई थीं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें