संकटग्रस्त श्रमिकों की मदद के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में स... - CG Sandesh

संकटग्रस्त श्रमिकों की मदद के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित

बलौदाबाजार, 25 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से उपजे हालात के चलते संकट में फंसे पंजीकृत श्रमिकों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति यथासम्भव 24 घंटे में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करेगी। समिति में सदस्य के रूप में जिला पंचायत के सीईओ श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र नायक तथा श्रम पदाधिकारी तेजस चंद्राकर सदस्य सचिव बनाये गए हैं। श्रमिकों की सहायता के लिये जिला स्तरीय हेल्प नम्बर- 6260445466 जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नम्बर 91098-49992, 0771-2443809 तथा 112,104 एवं 1100 नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें