छत्तीसगढ़ के 2 पॉजिटिव मरीजों के खिलाफ दर्ज एफ0आई0आर0 विदेश ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 2 पॉजिटिव मरीजों के खिलाफ दर्ज एफ0आई0आर0 विदेश से लौटने की छिपाई थी जानकारी

छत्तीसगढ़ के 2 पॉजिटिव मरीजों के खिलाफ एफ0आई0 आर0 विदेश से लौटने की छिपाई थी जानकारी. कोरोना वायरस के संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित होने के बाद भी विदेश से लौटने की जानकारी छिपाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी गई है.

रायपुर राजनांदगांव कोरोना वायरस के संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित होने के बाद भी विदेश से लौटने की जानकारी छिपाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी गई है,  छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे ही दो कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है,  इसमें एक राजधानी रायपुर की युवती और एक राजनांदगांव का युवक शामिल है.

दोनों ने विदेश से लौटने के बाद अपनी जानकारी छिपाई और बाद में जांच में वे कोरोना से संक्रमित कोविड.19 पॉजिटिव मिले. राजधानी रायपुर में जिस युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वो 16 मार्च को लंदन से लौटी थी, सुभाष स्टेडियम के पास वे रहती है.  

परिवार,  ड्राइवर नौकरानी की जान जोखिम में डालने के आरोप में युवती के खिलाफ रायपुर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है,  रायपुर की युवती के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है.

इसी तरह राजनांदगांव के युवक पर थाईलैंड से वापस लौटने के बाद जानकारी छिपाने के ​मामले में जुर्म दर्ज किया गया है,  दोनों ही इलाकों को पुलिस ने सील कर दिया है,  इस युवक के खिलाफ बुधवार देर शाम एफआईआर दर्ज की गई.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें