राशन-दवाई की निःशुल्क होम डिलीवरी सेवा शुरू - CG Sandesh

राशन-दवाई की निःशुल्क होम डिलीवरी सेवा शुरू

बलौदाबाजार,26 मार्च 2020/ कोरोना लॉकडाउन के हालात में लोगों के लिए मूलभूत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रशासन ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगरीय क्षेत्र में राशन-दवाई ऑन व्हील सेवा शुरू की है। यह राशन, दवाई और भोजन पैकेट की निःशुल्क रूप से घर तक पहुंचाने की होम डिलीवरी सेवा है। प्रतिदिन सवेरे 8 से दोपहर 12 बजे तक लोग अपनी जरूरत के मांग की बुकिंग योजना के अंतर्गत दर्ज कराई जा सकती है। मोबाइल नं-88238-44980 अथवा 96692- 34579 पर सम्पर्क उपरोक्तानुसार मांग की बुकिंग किये जा सकते हैं। सामान की आपूर्ति उसी दिन 12 बजे के बाद कि जायेगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें