घरों तक होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी
बलौदाबाजार,27मार्च 2020/ गैस एजेंसियों की लगातार आ रहीं शिकायत पर जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कार्यवाही करतें हुए कुछ नगरीय क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर को घर तक पहुँचाना सुनिश्चित किया हैं। यह व्यवस्था वर्तमान में बलौदाबाजार एवं भाटापारा नगरीय नगरीय क्षेत्रों तक के लिए हैं। इसके लिए दोनों जगहों के निर्धारित एजेंसियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया हैं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर केवल फोन से बुकिंग करनें पर ही दिया जायेगा। किसी भी उपभोक्ता को गोदाम से सिलेंडर नही दिया जायेगा।
उपभोक्ता अपने एजेंसियों के नम्बरो में सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक बुकिंग करा सकतें है। बालौदाबाजार शहर में अधिकृत एजेंसी बमलेश्वरी इण्डेन गैस एजेंसी धरम मार्कण्डेय 99267-8194,
राकेश पुरैना 89668-63729 एवं भाटापारा शहर के लिए बजरंग एच पी गैस एजेंसी राजू साहू 92296-66696,राजलक्ष्मी एच पी गैस एजेंसी से ओम प्रकाश यदु 99775-87519 हैं।
खाद्य शाखा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश गोलछा ने बताया की अगर किसी एजेंसी द्वारा ब्लैक में सिलेंडर एवं घरों तक पहुँचा कर नही देतें हैं। तो वह खाद्य अधिकारी को फोन के माध्यम से शिकायत कर सकतें हैं।इसके लिए बालौदाबाजार नगरीय क्षेत्र के लिए 70000-17770, 91113-92007 एवं भाटापारा नगरीय क्षेत्र के लिए 911650-73212 फोन नंबर जारी किया गया हैं।