news-details

अनाथों को मिल रहा हैं तत्काल प्रशासन का सहारा

बलौदाबाजार 28 मार्च 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार अनाथ,निराश्रित,बेघर लोगों की मदद कर रहीं हैं। ऐसे ही बिलाईगढ़ की रहने वाली श्री मती सावित्री केंवट,उम्र 21वर्ष एवं उनके 2 भाई राजकुमार उम्र 16 वर्ष,राजकिरण उम्र14 वर्ष तथा एक छोटी बहन सुनीता केंवट उम्र 12 वर्ष की मदद करनें आज जिला प्रशासन पहुँचा। इनकी माता पिता दादा दादी कोई कोई भी नही हैं।श्री मती सावित्री केंवट केवल मजदूरी के द्वारा ही जीवनयापन करती है। इनके दोनों भाई पहले बिलासपुर अनाथ आश्रम में थे अब वहाँ से आकर यहीं घर मे रहकर होटल में काम करता था। उसकी बहन कु. सुनीता को चंद्रपुर के रहने वाले एक दूसरे परिवार द्वारा गोद लिया गया था पर उन्हें वापस छोड दिया गया हैं। वह भी अब घर मे रहती हैं। तत्कालीन समय मे बच्चों का बिलासपुर में एवं बच्ची का चंद्रपुर में रहने के चलते उनका आधार कार्ड नही बन पाया था।

आधार कॉर्ड के आभाव में उनका नया राशन कार्ड जारी नही बन पाया।परन्तु उनका पुराना राशन कार्ड जरूर था। परिवार का पूरा भार श्रीमती सावित्री बाई के ऊपर ही आ गया बंद के चलते मजदूरी काम भी बंद हो गया हैं। जिसके चलते जीवनयापन में बड़ी कठनाई हो रहीं थी। केवल चावल उनके पास 9 -10 किलो ही बचा था। उन्होंने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से इस विषम परिस्थिति में मदद मांगी जिस पर श्री गोयल ने बिलाईगढ़ सीएमओ के माध्यम से उनके लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। बिलाईगढ़ सीएमओ ने उस परिवार के लिए चावल 40 किलों,दाल 3 किलों, चना 3 किलों,आलू 5 किलों,सोयाबीन बड़ी 3 किलों,प्याज 1किलों ,हल्दी, मिर्ची, धनिया एवं टमाटर साथ में 5सौ रुपया नगद दिया गया। साथ ही उनके घर मे मुनगा का पेड़ भी हैं जिसमें बड़ी मात्रा में मुनगा का फल लगा हुआ हैं। जिस कारण निश्चित ही सब्जी की समस्या नहीं होंगा।




अन्य सम्बंधित खबरें