अस्थायी कैम्पो के माध्यम से जिला प्रशासन कर रहें हैं मजदूरों... - CG Sandesh

अस्थायी कैम्पो के माध्यम से जिला प्रशासन कर रहें हैं मजदूरों की मदद

बलौदाबाजार,28 मार्च 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की निर्देश पर बाहर से फंसे मजदूरों के लिए ठेकेदारों के माध्यम से भोजन एवं रहने की व्यवस्था कराई जा रहीं हैं। इनके लिए कार्यस्थलों पर गाँव के नजदीक ही अस्थायी कैंपो में रुकने की व्यवस्था कराया गया हैं। जिला कलेक्टर श्री गोयल ने सभी निर्माण एजेंसी विभागों के जिला अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा हैं की अगर किसी के मजदूर जिले में फंसे हुए है तो वह ठेकेदारों के माध्यम से उनके लिए भोजन सुनिश्चित कराने कहा गया हैं।

उन्होंने सीईओ जिला पंचायत के माध्यम से जिला के सभी निर्माण एजेंसियों में लगने वाले मजदूरों के बारे में भी लगातार जानकारी लिया जा रहा हैं। निर्माण एजेंसी के प्रभारी,जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि जल संसाधन विभाग के 7 ठेकेदारों के 131श्रमिक 11 गाँवो के पास में अस्थायी कैम्प में रुके हुए है। इन्हें प्रर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न एवं सहयोग राशि भी पहुँचाए जा रहा हैं। साथ ही उन्होंने बताया इनमें बहुत से विभागों में काम पूरी तरह बंद हैं। एवं उनके मजदूर भी नही होना बताया है। केवल कुछ विभागों में ही मजदूर फंसे हुए है। जिनकी चिंता लगातार जिला प्रशासन कर रही हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें