हैदराबाद से बिहार कंटेनर में जाते पकडे गये 24 व्यक्ति - CG Sandesh

हैदराबाद से बिहार कंटेनर में जाते पकडे गये 24 व्यक्ति

कसडोलः-धारा 188 भादवि एंव महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत संजीव कुमार ट्रक ड्राईवर पर कार्यवाही किया गया। थाने से मिलि जानकारी के अनुसार 30 मार्च को लवन चैकी के आरक्षक के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण महामारी के रोकथाम के लिये पेट्रोलिंग के दरमियान डोगरा मोड के आगे रौनक ढाबा के पास कनटेनर वाहन क्रमांक HR/46/E/0996 में 24 व्यक्ति जो कि हैदराबाद से बिहार जाने हेतु जानकारी दिये जिस पर शासन के नियमानुसार अभी वर्तमान मे कोरोना वायरस पर एक राज्य से दुसरे राज्य में जाना प्रतिबंधित है जिस पर कसडोल पुलिस ने अपराध कायम किया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें