घर घर में रेडी टू ईट पोषण आहार पहुँचाने में लगें आगंनबाड़ी कार्यकर्ता
बलौदाबाजार,1अप्रैल 2020/ जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हितग्राहियों तक रेडी टू ईट पोषण आहार पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह से ही हितग्राहियों के घर घर जा कर रेडी टू ईट पोषण आहार पहुँचाने में लगें हैं। साथ ही वह हितग्राहियों के घरों में कोरोना वायरस से बचनें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन एवं हाथों को साबुन से बार बार धोने के लिए भी प्रेरित कर रहें है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन के जगह 7 सौ पचास ग्राम का रेडी टू ईट पोषण आहार का पैकेट देने कहा गया हैं। इस विषम परिस्थिति में घर मे ही रेडी टू ईट पोषण आहार का पैकेट मिलने से बच्चों के अभिभावकों ने बहुत ही खुशी जाहिर किये। जिला के अंतिम छोर में स्थिति गाँव मेटकुला ग्राम पंचायत कुरकुटी बया निवासी श्री मती काँग्रेसनी बीसी उम्र 32 वर्ष पेशे से मजदूरी करनें वाली ने बताया की मेरे एक बेटा पुखराज एवं बेटी त्रिपुरा दोनों आंगनबाड़ी जाते हैं। पर जब से बंद हुआ तो हम लोग बहुत चिंतित थे। परन्तु अब आँगनबाड़ी कार्यकर्ता हमारे घर मे ही आकर रेडी टू ईट पोषण आहार पिछले हफ्ते से छोड़ कर जाते हैं। मेटकुला गाँव के आँगनबाड़ी कार्यकर्ता समरीन साहू ने बताया की मेरे आँगनबाड़ी में 36 बच्चे 3 से 6 वर्ष तक पंजीकृत हैं।
उसमें से सभी को रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण आज किया जा चुका हैं। उसी तरह ग्राम पंचायत बया निवासी श्रीमती दिव्याशनी भोई ने बताया की मैं किसानी काम करने जाती हैं।अभी जब से काम बंद हुआ हैं। तब से बहुत परेशान थीं। मेरा 4 वर्षीय बेटा तुनुज उम्र रोज आंगनबाड़ी जाते थे। पर जब से बंद हो गया हैं तब से नही जाता है। घर मे ही रहता है। पहले वह बहुत कमजोर एवं कुपोषीत था रोज रोज आंगनबाड़ी जानें और वहाँ गर्म भोजन खाने से मेरा बेटा अच्छा हो गया हैं। पर अचानक बंद होने से फिर उनके कुपोषण होने की चिंता सता रहीं थीं। पर अब घर मे रेडी टू ईट पोषण आहार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुँचा कर देती हैं।
इसके लिये सरकार को धन्यवाद दिया और कहा अब कुपोषण की ज्यादा चिंता नही होंगा। ग्राम पंचायत बया के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शीतल ठाकुर ने बताया कि मेरे आंगनबाड़ी में 3 से 6वर्ष के कुल 47 बच्चों का पंजीयन हैं जिसमें आज 44 बच्चों के घर-घर रेडी टू ईट पहुँचाया गया हैं। रेडी टू ईट पोषण आहार वितरण के बारे में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने बताया कि हमारे जिले में कुल 9 परियोजना कार्यरत हैं। जिसमे 3 से 6 वर्ष के कुल 50 हज़ार 2 सौ 30बच्चे पंजीकृत है।जिसमें से पिछले सप्ताह 47 हज़ार 3 सौ 11बच्चों को रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण किया गया हैं।