तुमगांव पुलिस ने जप्त की 17 हजार की अवैध शराब
तुमगांव पुलिस ने 1 अप्रैल को टेलीफोन से मिली सूचना पर ग्राम
अछोला में अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही किया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिक
मात्रा में अवैध शराब अपने घर में छुपाकर रखे थे, और बिक्री कर रहे थे. जिसकी सुचना
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ ग्राम अछोला में रामकुमार धृतलहरे के मकान के
अंदर खंबे में 48 नग अद्धी देशी प्लेन शराब तथा राजेश धृतलहरे के कमरे में 48 नग
अद्धी देशी प्लेन शराब एवं आरोपी शंकर धृतलहरे के कमरे में 96 नग पौवा देशी प्लेन
शराब मिलने पर मिला. पुलिस ने बताया कि आरोपी
रामकुमार धृतलहरे के कमरे मे रखे एक खाखी कार्टून में 48 नग अद्धी देशी प्लेन शराब
किमती 5760 रूपये तथा राजेश धृतलहरे के कमरे मे रखे एक खाखी कार्टून में 48 नग
अद्धी देशी प्लेन शराब किमती 5760 रूपये तथा अभियुक्त शंकर धृतलहरे के कमरे में
रखे 02 पेटी खाखी कार्टून में रखे प्रत्येक पेटी मे 48-48 नग जुमला 96 नग पौवा
देशी प्लेन शराब किमती 5760 रूपये कुल किमती करीब 17,280 रूपये पाये जाने पर तीनो
आरोपियों से अवैध शराब जप्त कर आरोपियों
के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.