कोरोना से निपटने डाॅक्टरों की भर्ती, आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

कोरोना से निपटने डाॅक्टरों की भर्ती, आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 3 अप्रैल 2020/ जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। यह नियुक्ति पूर्ण रूप से अस्थाई एवं अप्रैल से जून तक तीन महीने के लिए होगी। मुख्य रूप से कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर वीडियो काॅलिंग के आधार पर साक्षात्कार लिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक को 1 लाख 3 हजार 125 रूपये प्रति माह एवं चिकित्सा अधिकारी को 58 हजार 100 रूपये प्रति माह एकमुश्त वेतन दिया जायेगा। इच्छुक चिकित्सक को अपने आवेदन पत्र के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण के लिए कक्षा दसवीं की मार्कशीट, स्नातक एवं पीजी के सभी कक्षाओं की मार्क शीट, मेडिकल काउंसिल का पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। उन्हें सीएमएचओ कार्यालय के ई-मेल सीएमएचओबीबी 2019 एट द रेट जीमेल डाॅट काॅम अथवा मोबाईल नम्बर 98278-72102 पर पीडीएफ फार्मेट में जानकारी भेज सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें